मेरी माँ

मेरी माँ 

एक गाँव में 10, साल का लड़का अपनी माँ के साथ रहता था। माँ ने सोचा कल मेरा बेटा मेले में जाएगा,  उसके पास 10 रुपए तो हो, ये सोचकर माँ ने खेतो में काम करके शाम तक पैसे ले आई। बेटा स्कूल से आकर बोला खाना खाकर जल्दी सो जाता हूँ, कल मेले में जाना है। सुबह माँ से बोला - मैं नहाने जाता हूँ,नाश्ता तैयार रखना, माँ ने रोटी बनाई, दूध अभी चूल्हे पर था, माँ ने देखा बरतन पकडने के लिए कुछ नहीं है, उसने गर्म पतीला हाथ से उठा लिया, माँ का हाथ जल गया। बेटे ने गर्दन झुकाकर दूध रोटी खाई और मेले में चला गया। 
शाम को घर आया,तो माँ ने पूछा - मेले में क्या देखा,10 रुपए का कुछ खाया कि नहीं..!! बेटा बोला - माँ आँखें बंद कर,तेरे लिए कुछ लाया हूँ। माँ ने आँखें बंद की,तो बेटे ने उसके हाथ में गर्म बरतन उठाने के लिए लाई संडासी रख दी। अब माँ तेरे हाथ नहीं जलेंगे। माँ की आँखों से आँसू बहने लगे।
                             
दोस्तों, माँ के चरणों मे स्वर्ग है कभी उसे दुखी मत करो | सब कुछ मिल जाता है, पर माँ दुबारा नहीं मिलती।
माँ,मेरा गुरू, माँ कल्पतरू, माँ सुख का सागर..!!
" मेरी माँ "


If you have Hindi articles, English stories, inspirational stories or any other information that you would like to share. Please drop an  E-mail to:lalitchawla007@gmail.com.We 'll PUBLISH your stories here with your name and photo .

Thanks!

Comments

Popular posts from this blog

हंस हंसिनी और उल्लू

बदकिस्मत कौन ?

कर्म की गति